बारिश होने से पहले बादल काले क्यों हो जाते है। जब बारिश के कोई आसार नहीं होते है और आसमान सफेद बादलों से भरा होता है ,लेकिन जैसे ही बारिश होने वाली होती है बादल काले नजर आने लगते है,मानो की जैसे किसी ने उनके रंग की ही पूरी तरह बदल दिया है। काले बादल हो जाने के बाद वातावरण भी अंधकारमय हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि ऐसा क्यों होता है क्यों बादल बारिश से पहले ही काले हो जाते है ,अगर नहीं तो आप बिल्कुल सही जगह आए है। Dark clouds बारिश होने से पहले बादल काले क्यों हो जाते है। बादल पानी के वाष्प के छोटी छोटी बूंदों से बना होता है,जब धरती पर गर्म जलवाष्प निकलते है तो गर्म जलवाष्प ऊपर आकाश की तरफ उड़ने लगते है और ऊपर जाते जाते संघनित होकर बर्फ के एक बड़े बड़े गोले में तब्दील होने लगते है और तब ही बादल का निर्माण होता है जिसे हम पृथ्वी पर से देख पाते है। White beautiful clouds बारिश होने से पहले बादल काले क्यों हो जाते है। बादल का सफेद दिखाई देने का प्रमुख कारण है कि सफेद बादल सूर्य के किसी भी रंग को अवशोषित नहीं करते है ,सफेद बादल दिखाई देने का खास कारण य...